
मॉडल पंचायत हेतु जीपीडीपी के पांचों चरण बहुत जरूरी -अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक

-मॉडल ग्राम पंचायत की फिल्म का प्रदर्शन कर हूई चर्चा
राम नगर (बरेली)। उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम बैच विकासखंड सभागार में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ एडीओ पंचायत विष्णु दत्त शर्मा ने किया। उद्घाटन सत्र में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा चेतना गीत के उपरांत प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, रीना सिंह द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत उडनथुरई और पिपलांत्री पर फिल्म का प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। समापन सत्र में लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा करते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने माडल पंचायत हेतु विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ विकसित करते हुए जीपीडीपी के पांचों चरणों को बहुत जरूरी बताया। जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान रफीक उल रहमान वेग, केसर अंसारी, सचिव सुरेंद्र कुमार, पंचायत सहायक फैजान अंसारी, दीक्षा सागर, श्वेता, पिंकी भारती, पूजा, चंद्रावती आदि ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के अंत में टीएमपी पोर्टल पर फीडबैक, प्रश्नोत्तरी आदि के उपरांत प्रमाण पत्र डाउनलोड कराए गए। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, विनय दीप, रवि कुमार, भुवनेश्वरी, चंचल आदि का विशेष सहयोग रहा। एडीओ पंचायत विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि द्वितीय बैच का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 10 बजे होगा।






