
प्रेस विज्ञप्ति
बोधगया में जीविका द्वारा ज्ञान प्रबंधन एवं संचार पर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया
बोधगया, 28 फरवरी 2026: जिला परियोजना समन्वय इकाई, गया द्वारा ज्ञान प्रबंधन एवं संचार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल महामाया प्लेस बैंक्वेट एवं कॉन्फ्रेंस सेंटर, बोधगया में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य परियोजना कर्मियों को जीविका की गतिविधियों, सफलता की कहानियों और बेस्ट प्रैक्टिसेज को प्रभावी ढंग से संकलित एवं प्रस्तुत करने की जानकारी देना था।
कार्यशाला में संचार एवं जनसंचार के विभिन्न माध्यमों के महत्व और उनके उपयोग पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को कहानी लेखन के विविध आयामों से परिचित कराया गया।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, श्री आचार्य मम्मट ने कहा कि “आप बुद्ध की धरती पर हैं, जहाँ ज्ञान का विशेष महत्व है। ज्ञान प्रबंधन एवं संचार किसी भी संस्थान की प्रगति और पहचान के लिए अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने जोर दिया कि जीविका महिलाओं के जीवन में परिवर्तन ला रही है और इन प्रयासों का सही दस्तावेजीकरण करना जरूरी है, ताकि एक दीदी की सफलता की कहानी दूसरी दीदी को प्रेरित कर सके।
प्रशिक्षण अधिकारी जय राम सिंह द्वारा मंच का संचालन किया गया। प्रबंधक मूल्यांकन एवं अनुश्रवण, राकेश कुमार ने कहा कि “अच्छे कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन किसी भी संस्था की छवि और विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है।”
प्रबंधक संचार, दिनेश कुमार ने ज्ञान प्रबंधन एवं संचार महत्त्व की जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जीविका की गतिविधियों को संकलित करने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। साथ ही कहानी लेखन, फोटोग्रफी, वीडियो निर्माण, पिकप प्रोजेक्टर के उपयोग सामुदायिक शिकायत प्रणाली आदि की जानकारी दी गई। सफलता की कहानियों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इन्हें किस प्रकार संचार योग्य बनाया जा सकता है ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की संचार क्षमता को और अधिक स्पष्ट, पेशेवर एवं प्रभावी बनाना था। इसके माध्यम से संगठन की पारदर्शिता, सशक्तिकरण, प्रभावी जनसंपर्क तथा ज्ञान प्रबंधन एवं संचार की समझ को मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल की गई।
इस कार्यशाला में जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत परियोजना कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में जिला परियोजना प्रबंधक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला स्तरीय विषयगत प्रबंधक, युवा पेशेवर, प्रशिक्षण अधिकारी, संचार नोडल एवं अन्य कर्मी शामिल थे। एक लगभग सौ प्रतिभागयों कार्यशाला में भाग ले जानकारी प्राप्त की।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




