
खारड़ा में श्री राम दरबार श्री मनोकामना बालाजी प्राण प्रतिष्ठा के चढावा की बोलियां साधु संतों व ग्राम वासियों की मौजूदगी में आयोजित।
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा राम कुटिया परिसर में 28 फरवरी 2026 शनिवार को सुबह 10 बजे राम दरबार की तस्वीर के आगे खारड़ा महंत द्वारा दीप प्रज्वल कर श्री राम दरबार व श्री मनोकामना बालाजी प्राण प्रतिष्ठा की चढ़ावा की बोलियां श्री श्री 1008 श्री सदगुरु देव महंत श्री श्रवण दास जी महाराज खारड़ा के सानिध्य में व ग्राम वासी खारड़ा भक्तगणों की मौजूदगी में चढ़ावा की बोलियां का कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 42 तरह के चढ़ावे की बोलियां लगाई गई प्राण प्रतिष्ठा महामोत्सव दिनांक 23 अप्रैल 2026 से 1 में 2026 तक कार्यक्रम आयोजित होगा। मौके पर साधु संत परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री मंहत परशुराम गिरी जी महाराज श्री मठ कनाना, परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत श्री केशव दास जी महाराज शिव खेड़ा रोहट, परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत श्री चेतन गिरी जी महाराज मोकलसर, मंहत श्री नारायण दास जी महाराज डेडा, महंत श्री रमेश दास जी महाराज श्री मंगला धाम के मौजूदगी में चढ़ावा की बोलियों का कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव में करीब 3 करोड रुपए खर्च होंगे चढ़ावे की बोलियां में करीब आज एक करोड़ रुपए इकट्ठे होने की संभावना है वह भामाशाहों का योगदान रहेगा मोके पर सैकड़ो ग्राम वासी खारड़ा व भगतगण मौजूद रहे।










