मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: बरगवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवरा ग्राम स्थितTHDC के कन्वेयर बेल्ट से कार्य के दौरान हादसा मजदूर की मौत सुरक्षा पर बड़े सवाल।

IMG 20260410 100320
Oplus_131072

 

  • सिंगरौली: बरगवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवरा ग्राम स्थितTHDC के कन्वेयर बेल्ट से कार्य के दौरान हादसा मजदूर की मौत सुरक्षा पर बड़े सवाल।

सिंगरौली : बरगवां तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवरा ग्राम स्थित कन्वेयर बेल्ट साइडिंग में कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि देवरा ग्राम रेलवे साइडिंग क्रेन मशीन में काम के दौरान अचानक मशीन का पट्टा टूट गया, जिससे एक मजदूर नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अब सबसे बड़ा सवाल क्या इस साइड पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां तहसीलदार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हादसे के बाद कर्मचारी शवों को लेकर मौके से हट गए। अगर ऐसा है, तो सवाल और भी गंभीर हो जाते हैं क्या साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई क्या कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रही है बताया जा रहा है कि यह कार्य THDC कंपनी के अंतर्गत चल रहा था। ऐसे में कंपनी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। हर बार हादसा होता है, जांच बैठती है, आश्वासन दिए जाते हैं लेकिन क्या जमीनी स्तर पर कुछ बदलता है क्या मजदूरों की जान की कीमत सिर्फ कागजी कार्यवाही तक सीमित रह गई है यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम पर बड़ा सवाल है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!