महराजगंज, शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सबसे पहले भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का भ्रमण किया और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा प्रशासन-पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य हर हाल में सितंबर माह तक पूरा कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट तक आवागमन के लिए सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मुख्य मार्ग को लगातार संचालित रखने पर विशेष जोर दिया ताकि सीमा क्षेत्र में आवागमन प्रभावित न हो।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार, नायब तहसीलदार नौतनवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास जी की 650वी जयंती पर समरसता संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन
28/07/2026
अकबरपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही: रात्रि गश्त और सुरक्षा के दावों की खुली पोल, कोतवाली क्षेत्र में बेपरवाह नजर आई खाकी व्यवस्था।
28/07/2026
28, जुलाई, मंगलवार को आयोजित होगी महापौर जन सुनवाई
28/07/2026
सिर्फ 5 दिन का मौका संपत्ति कर जमा करने पर 5%छूट पाने का
28/07/2026
फरीदपुर (बरेली)। कावड़ यात्रा को लेकर पचौंमी मंदिर परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह एवं पंचायती राज के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने स्वच्छता का संदेश देते हुए मंदिर परिसर और आसपास हमेशा साफ सफाई रखने का संदेश दिया।
28/07/2026
अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, टीकमगढ़ रोड काठन नदी के पुल के पास से 125 पेटी अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कुल कीमत करीब 21 लाख रुपये जब्त
28/07/2026
हिंदी के डिजिटल भविष्य को नई दिशा देगे – सांसद डॉ लता वानखेड़े
28/07/2026
वाराणसी : बजरडीहा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथी हिरासत में
28/07/2026
कुश्ती की गौरवशाली परंपरा को नई ऊर्जा दे रहे विधायक लारिया, गढ़पहरा मेला में खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!