सिंगरौली : आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले के समस्त थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित।

सिंगरौली : आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले के समस्त थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश)
सिंगरौली : जिले में आगामी दिनो में मनाए जाने वाले त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व एवं आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज़ के.एम. के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।
बैठकों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, शांति समिति सदस्यों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी समुदायों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठकों के दौरान आयोजनकर्ताओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त, वाहन चेकिंग एवं आवश्यकतानुसार फ्लैग मार्च की कार्यवाही की जा रही है। सिंगरौली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा भड़काऊ संदेश प्रसारित करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सिंगरौली पुलिस जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।



