?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधिविधान से किया यज्ञ

कांठ के प्रकटेश्वर शिव धाम लाडलाबाद में हुआ धार्मिक अनुष्ठान, प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए भाजपाइयों ने की कामना

FB IMG 17811101570122
कांठ के प्रकटेश्वर शिव धाम लाडलाबाद में हवन-पूजन करते भाजपाई।

कांठ (मुरादाबाद)। कांठ-25 विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिव धाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “12 साल विश्वास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत यज्ञ और पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मानव कल्याण, राष्ट्र की उन्नति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न किया।

FB IMG 17811101445372
धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास को नई गति प्रदान की है। जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, वरिष्ठ नेता चौधरी हुक्म सिंह, मुकेश माहेश्वरी, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष कांठ अंकुश कुमार चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी सत्यवान सिंह राजपूत, देवराज सिंह जाटव, प्रमोद बिश्नोई, आंचल चौधरी, महेशचंद्र गुप्ता, अशोक कुमार बिश्नोई, सूरज सिंह, मनीष चौहान, उधम सिंह, सचिन चौहान उर्फ बंटी, गौरव बिश्नोई, सुमित दिवाकर, प्रमोद चौहान, चंचल पाल, महावीर सिंह, विपिन शर्मा, रामचंद्र जाटव, जयपाल सिंह, नेपाल सिंह, विष्णु अवतार पिंकल, विकास बिश्नोई, हरपाल सिंह जाटव, प्रमोद जाटव, मुकेश जाटव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की समृद्धि, समाज के कल्याण एवं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

Back to top button
error: Content is protected !!