
सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* दिनांक 11.06.2026 को रात्रि लगभग 01:45 बजे एक अज्ञात युवती घायल अवस्था में शासकीय अस्पताल बीना में भर्ती कराई गई थी। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उसी दिन बीना से रेफर कर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवती को अस्पताल पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी आरक्षक क्रमांक 203 संदीप यादव, जीआरपी बीना हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रेलवे स्टेशन बीना क्षेत्र की है। वर्तमान में युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है तथा उसकी पहचान नहीं हो सकी है। यदि किसी थाना क्षेत्र में उक्त युवती के संबंध में गुम इंसान दर्ज हो अथवा किसी व्यक्ति को युवती की पहचान, परिजन या उसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल निम्न नंबरों पर सूचना दें—
📞 कंट्रोल रूम / पीसीआर सागर : 9479997610
📞 पुलिस चौकी बीएमसी सागर : 9977131333
📞 जीआरपी बीना,कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, जिससे युवती की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।


