A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना जैसीनगर की कार्यवाही,58.5 लीटर अवैध शराब एवं मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

FB IMG 6683270266780223220सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैसीनगर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 58.5 लीटर अवैध शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है।0दिनांक 11.06.2026 को थाना जैसीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरखुआ महंत के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं शराब से भरी बोरी छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी एवं कार्टूनों में रखी कुल 325 क्वार्टर देशी लाल मसाला मदिरा (बॉम्बे व्हिस्की) बरामद की गई। जप्त शराब की कुल मात्रा 58.5 लीटर पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिंकू उर्फ रामकुमार शुक्ला पिता मुन्ना शुक्ला, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बदबदी, थाना जैसीनगर एवं रोहित शुक्ला पिता मुन्ना शुक्ला, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बदबदी, थाना जैसीनगर, जिला सागर बताए। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-MP-7529 भी जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹79,000 है। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जप्त मशरूका 325 क्वार्टर देशी लाल मसाला मदिरा (बॉम्बे व्हिस्की) कुल मात्रा : 58.5 लीटर,मोटरसाइकिल क्रमांक MP-15-MP-7529,कुल अनुमानित कीमत : ₹79,000, है।उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, प्रधान आरक्षक मनोहर मुरारी, आरक्षक काजी सईदउद्दीन एवं महिला आरक्षक तपस्या रजक की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!