मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी के लोहराडोल गांव में  भीषण सड़क हादसा।

IMG 20260624 215138
Oplus_131072

 

 

सिंगरौली: जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी के लोहराडोल गांव में  भीषण सड़क हादसा।

जिले के देवसर के लोहरा में हाइवा का कहर बाइक सवार युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

 

सिंगरौली:  जिले में बेलगाम हाइवा वाहनों का कहर लगातार जारी है। देवसर क्षेत्र के लोहरा गांव में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पिता पुत्र में से पुत्र को कुचल दिया है वही घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश एवं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय लोगों ने जिले में लगातार हो रहे हाइवा हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ओवरलोड एवं तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी के लोहराडोल गांव में  एक भीषण सड़क हादसा बताया जा रहा हैं गौरतलब है कि सिंगरौली जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार, भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!