बिहारदरभंगा

नदियामी में मशाल 2025: कबड्डी और साइकिलिंग में धमाल!

मशाल 2025 के दूसरे दिन नदियामी में कबड्डी और साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित, हरिहरपुर व सीना लाल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते पदक।

‘मशाल 2024’ के दूसरे दिन कबड्डी और साइकिलिंग में दिखा जोश, हरिहरपुर और सीना लाल स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी

नदियामी, तारडीह | 23 मई 2025
संकुल संसाधन केंद्र नदियामी, तारडीह में आयोजित ‘मशाल 2024’ संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच और ऊर्जा से भरपूर रहा। 22 मई से प्रारंभ हुई यह प्रतियोगिता 24 मई तक चलेगी। आज के दिन कबड्डी और साइकिलिंग रेस की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिसमें प्रतिभागियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

Under-14 साइकिलिंग (बालक वर्ग) में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिहरपुर के छात्र सोमदेव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं मध्य विद्यालय नदियामी के कृष्णा कुमार मंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में +2 सीना लाल हाई स्कूल की अंजलि कुमारी अव्वल रहीं और उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिहरपुर की चांदनी कुमारी द्वितीय रहीं।

कबड्डी में भी छात्रों का उत्साह चरम पर रहा।
Under-14 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय नदियामी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिहरपुर को हराया।
जबकि Under-16 बालक वर्ग में +2 सीना लाल हाई स्कूल ने मध्य विद्यालय नदियामी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।

कल प्रतियोगिता का अंतिम दिन होगा, जिसमें बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के साथ सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, “प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है।”

Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!