?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

Kanpur-:गलत नियत से महिला का पकड़ा हाथ, विरोध पर फाड़े कपड़े

गलत नियत से महिला का पकड़ा हाथ, विरोध पर फाड़े कपड़े

बाबूपुरवा में शोहदे ने सरेराह महिला का हाथ पकड़कर अश्लीलता की। विरोध करने पर मारपीट के बाद कपड़े फाड़ दिए। शोहदे का शिकार हुई पीड़िता रोते बिलखते बाबूपुरवा थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस मौके पर गई तो पता चला कि युवक नशे में था और घटना के बाद मौके से भाग गया था।
महिला के मुताबिक उनके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके काम पर जान के बाद सोमवार दोपहर वह किदवईनगर 40 दुकान सामान खरीदने गईं थीं। वहां से लौटते समय घर से कुछ दूरी पर इलाके का रहने वाला शीबू मिल गया। अकेले देखकर पहले उसने रास्ता रोका और फिर हाथ पकड़ लिया और अपनी ओर खींचने लगा। शोर मचाने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने बाल पकड़कर घसीटते हुए पीटा और कपड़े फाड़ डाले। आरोपी का पैर लड़खड़ाया तो वह चंगुल से छूटकर घर की ओर भागी। महिला के मुताबिक आरोपी पहले भी छेड़खानी कर चुका है। वह उन्हें देखकर अक्सर अश्लील इशारे करता है। जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गईं तो उसकी मां और बहन ने भी मारपीट की। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!