मुंबई क्राइम ब्रांच का सर्च ऑपरेशन शुरू।एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की एंट्री हुई।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की एंट्री हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम इस वारदात में इस्तेमाल की गई गन (बंदूक) को खोजन के लिए सूरत पहुंची है।
विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई मुंबई क्राइम ब्रांच का सर्च ऑपरेशन शुरू।एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की एंट्री हुई।
मुंबई/महाराष्ट्र : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की एंट्री हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम इस वारदात में इस्तेमाल की गई गन (बंदूक) को खोजन के लिए सूरत पहुंची है। गुजरात के कच्छ से पकड़े दोनों शूटर्स ने तापी नदी में बंदूक फेंकने की बात कबूली थी। पुलिस ने सलमान खान के घर फायरिंग मामले में दो शूटर्स के साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भी आरोपी बनाया है।मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूरी तैयारी के साथ आई है। तापी नदी में बंदूक की खाेजबीन में समय लगने की उम्मीद है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर्स ने कहा था कि उन्होंने मुंबई से कच्छ आने के दौरान सूरत की तापी नदी में बंदूक फेंक दी थी। मुंबई क्राइम इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रही है। सूरत जो टीम पहुंची है। उसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी शामिल हैं। 17 अप्रैल को गुजरात की कच्छ पुलिस ने विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को आशापुरा माता के मंदिर से गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस को सौंपा था।मुंबई पुलिस ने दोनों शूटर्स को 10 दिन की रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम सूरत में शूटर्स से मिली जानकारी के आधार पर ही सर्च ऑपरेशन चलाएगी। सर्च ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञों की टीम भी क्राइम ब्रांच के साथ है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को शूटर्स ने एक रिवाल्वर से फायरिंग करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई से सूरत पहुंचने पर जब तापी नदी का पुल आया था तो उन्होंनें उसे नदी में फेंक दिया है। इसके बाद शूटर्स बस से कच्छ जिले के भुज पहुंचे थे। जहां से उनकी गिरफ्तारी की गई थी।
CM Yogi Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
07/07/2026
चंदौली और वाराणसी में आज रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है।
07/07/2026
शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही तेज, लापरवाही बरतने वाले 155 डेयरी संचालको का आवंटन निरस्त
07/07/2026
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
07/07/2026
सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य
07/07/2026
कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद
07/07/2026
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा नहीं करने की शपथ
07/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’
07/07/2026
मीरजापुर थाना को०देहात पर पूर्व में पंजीकृत जिम जिहाद से सम्बन्धित गैंग लीडर व गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों द्वारा अपराध से अवैध रूप से अर्जित की गयी कीमत – र 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार की सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क
07/07/2026
थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गतग्राम अनन्तपुर (तुलापुर) में मोडिलहवा तालाब में लावारिस हालत में मिले 31 पासपोर्ट की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!