?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास आदि के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार

IMG 20240502 WA0252 IMG 20240502 WA0251 1पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 30.04.2024 की रात्रि मे कस्बा फाजिलनगर निवासी विशाल सिंह पुत्र स्व0 रविन्द्र सिंह द्वारा पैतृक जमीन पर सम्पूर्ण कब्जा करने व विक्री करने से सौतेली माँ सुमित्रा देवी पत्नी स्व0 रविन्द्र सिंह द्वारा आपत्ति करने पर नाराज होकर विशाल सिंह द्वारा अपने साथी धन्नु चौहान पुत्र स्व0 रमायन चौहान के साथ मिलकर घर मे घुसकर अपनी सौतेली माँ को जान से मारने की नियत से नाजायज पिस्टल से फायर कर दिया जिससे सौतेली माँ को गोली लगने से घायल हो गयी थी जिसके सम्बन्ध मे घायल मजरुबा के भाई शत्रुध्न सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी बतरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 134/2024 धारा 307,452 भादवि बनाम 01. विशाल सिंह पुत्र स्व0 रविन्द्र सिंह, 02. धन्नु चौहान पुत्र स्व0 नरायन चौहान निवासीगण वार्ड नं0 06 फाजलिनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर पंजीकृत हुआ। दिनांक 01.05.2024 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण उपरोक्त को जोकबा फ्लाई ओवरब्रीज के पास व सब्जी मण्डी फाजिलनगर मछली बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के निशान देही पर घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज देशी पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर व एक अदद फायर शुदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 34 भादवि0 की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 134/2024 धारा 307,452,34 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना पटहेरवा कुशीनगर

*गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण-*
01. विशाल सिंह पुत्र स्व0 रविन्द्र सिंह निवासी वार्ड नं0 06 फाजलिनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
02. धन्नु चौहान पुत्र स्व0 नरायन चौहान निवासी वार्ड नं0 06 फाजलिनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

*बरामदगी का विवरणः-*
01. एक अदद अवैध देशी पिस्टल .32 बोर
02. दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
03. दो अदद खोखा कारतूस .32 बोर
04. एक अदद फायर शुदा कारतूस .32 बोर

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. SO राकेश रोशन सिंह थाना पटहेरवा कुशीनगर
2. उ0नि0 रविभूषण राय थाना पटहेरवा कुशीनगर
3. का0 राहुल कुमार गुप्ता थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. का0 राघवेन्द्र मिश्रा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5. का0 मुलायम यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
6. का0 रामप्रवेश यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

 

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!