ताज़ा खबरA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिक्राइमक्रिकेटखेलगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलवर्ल्डकप 2023

धुरकी गढ़वा:- आंगनबाड़ी सेविका चयन में ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध ग्राम सभा हुई स्थगित~

धुरकी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत गनियारी कला गांव में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका का चयन के लिए ग्राम सभा आयोजित की गई थी।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा  धुरकी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत गनियारी कला गांव में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका का चयन के लिए ग्राम सभा आयोजित की गई थी। ग्राम सभा में कुल 8 कैंडिडेट ने कागजात जमा किया गया वहीं कुछ कैंडिडेट का शिक्षा उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के होने से ग्रामीणों में आक्रोश हो गया जो ग्रामीणों ने स्थानीय कैंडिडेट को प्राथमिकता देने की बात कही। जबकि सबिता कुमारी का 35% एवं अन्य का 29%, 18,17,11 था।IMG 20240624 WA0064

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सबिता कुमारी का मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का आवेदिकाओं का प्रमाण पत्र फर्जी है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा की अन्य राज्यों में शिक्षा ग्रहण करने वाले से ज्यादा प्राथमिकता झारखंड वालों को होनी चाहिए वही जिस जमीन में आंगनवाड़ी बना हुआ है उस जमीन का मालिक का कहना है कि मेरा जमीन है मेरा होना चाहिए। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ सह सिओ जुल्फिकार अंसारी ने बताया कि ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा दूसरे राज्य के प्रमाण पत्रों पर आरोप लगाया गया है जो जांच का विषय है जांच कर अग्रतार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि तौसीफ राजा पंचायत समिति सदस्य पति अशोक सिंह, कुर्बान अंसारी विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव, राम प्रवेश गुप्ता,आदीत्य सिंह, एवं काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!