A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग

बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग 

आरा भोजपुर आरा भोजपुर। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद – 2024 को लेकर जिला पदाधिकारी भोजपुर राज कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार के द्वारा परीक्षा में प्रतिनियुक्ति पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, केंद्र ऑब्जर्वर एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गई।बताया गया कि परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई शनिवार को भोजपुर जिला स्थित 14 परीक्षा केंद्रो पर किया जाना है। जो चार पालियों में पूर्वाहन 9 बजे से पूर्वाहन 10:30 बजे तक, पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक, अपराहन 2 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक एवं अपराह्न 4 बजे से अपराह्न 5:30 बजे तक होगा।जिलाधिकारी ने कहा कि बिना पहचान पत्र के किसी भी प्रतिनिधि का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश वर्जित रहेगा।परीक्षा केंद्र का गेट परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटे पूर्व से परीक्षार्थियों के प्रवेश के लिए खोल दिया जाएगा तथा किसी भी परिस्थिति में 8:45 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु समग्र वाले भवन स्थित स्थाई जिला नियंत्रण का स्थापना किया गया है जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। साथ ही परीक्षा अवधि में अस्थाई नियंत्रण कक्ष जिला गोपनीय शाखा में कार्यरत रहेगा जिसका दूरभाष संख्या 06182-232052 एवं फैक्स संख्या 06182-233474 रखा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!