
कतरास (बाघमारा):
कपुरिया पंचायत के कपुरिया बस्ती दास टोला निवासी विशेश्वर की पुत्री नेहा कुमारी का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जन शक्ति दल के अध्यक्ष सह बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी *सुरज महतो* विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वर-वधू को नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री महतो परिवार के सदस्यों से मिलकर शादी के खुशियों को साझा किया एवं बधाई दी।












