A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण जरूरी – थानाध्यक्ष रणबीर कुमार

 

गडहनी। सघन वृक्षारोपण अभियान मनरेगा सह वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इचरी मे गडहनी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार के द्वारा लाभूक संजय कुमार सिंह के खेत मे पौधरोपण किया गया। ‌उक्त अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुरे विश्व में जलवायु परिवर्तन हो रहा है। हम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण कर पायेंगे एवं अपने बच्चों के आने वाले दिन में रक्षा कर पायेंगे।आज जिस तरह से पेड पौधे कट रहे हैं प्राकृतिक के लिए ठीक नही है।पेड पौधे हमे जल जीवन हरियाली देता है।उन्होंने वन महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वन हम सभी को जीवन जीने के लिए हवा पानी देकर प्रकृति को संतुलित बनाये रख धरा को हरा भरा रखने मे सहायक होकर खुद को गौरवान्वित महसूस करती है।धरती पर जल जीवन हरियाली देख झुमती गाती है।ऐसे मे पेड पौधे ही जब नही रहेंगे तो प्राकृतिक के साथ साथ मानव जीवन एवं जीव जन्तु भी संकट मे पड जायेगा और ऐसा ही कुछ इस बार की गर्मी ने हम सबको एहसास करा दिया।उन्होंने क्षेत्र वासिंयो से अपील किया है कि हम सभी कम से कम एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने मे सहायक बने।मौके पर एसआई प्रीति कुमारी, पीटीए उमेश कुमार, बीएफटी पंकज कुमार, मुखिया पति हरिद्वार सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!