A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भोजपुर पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को किया जप्त

आरा: भोजपुर पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जहां की शराब लगे ट्रक को पुलिस ने जप्त किया है।भोजपुर के पुलिस अधीक्षक को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरा से पटना की ओर शराब तस्करों के द्वारा एक ट्रक से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।उक्त सूचना के सत्यापन शराब की बरामदगी एवं इसमें संलिप्त शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष कोईलवर समेत सशस्त्र बलों की एक टीम का गठन किया गया और गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु जब एनएच 922 पर मनमोहन होटल के पास टीम पहुंची।विपरित दिशा की ओर से आ रही एक केसरिया रंग की ट्रक को रोकने का इशारा किया तो ट्रक चालक द्वारा गाड़ी को रोका गया ट्रक के रुकते ही ट्रक के चालक और सह चालक भागने का प्रयास करने लगे लेकिन सशस्त्र बलों के द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया।विधिवत तलाशी के क्रम में ट्रक से विभिन्न ब्रांड के 4092 बोतल जिसमें कि प्रत्येक बोतल में 750 एमएल का कुल 3069 लीटर एवं 375 एमएल का कुल 888 बोतल जिसमें 333 लीटर अंग्रेजी शराब कल 3402 लीटर शराब जप्त किया गया।इस संदर्भ में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में राजा कुमार पिता रामप्रवेश सिंह गनियारी थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर एवं गोलू कुमार पिता महेंद्र महतो बेलागढ़ चौक द्वारका लेन थाना बेला जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया।इस संदर्भ में अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!