A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

30 जुलाई को शेखपुरा के वाजिदपुर बीजेपी कार्यालय में कार्य समिति की बैठक, बैठक में बिहार सरकार के खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

शेखपुरा:आज दिनांक 30 जुलाई को वाजिदपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला के अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार बिंद ने की।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खेल मंत्री आदरणीय श्री सुरेंद्र मेहता जी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री संतोष पाठक जी एवं जिला के लोकसभा प्रभारी देवानंद साहू जी मौजूद रहे।इस बैठक में जिला अध्यक्ष जी ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर आगामी चुनाव की तैयारी हेतु बूथ प्रभारी एवम पन्ना प्रमुख की पुनरावलोकन की तैयारी की बात कही। प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री संतोष पाठक जी ने संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक मंडल स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के हर कार्यक्रमों को निष्ठापूर्वक पहुंचाने का आह्वाहन किया है,पार्टी को विकासवादी सोच के साथ समाज के सभी वर्गों के सामंजस्य के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।खेल मंत्री जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा है बीजेपी यानी विकास का पर्याय। जनसंघ के समय से लेकर आज तक भाजपा ने सदैव राष्ट्र प्रथम को प्राथमिकता दी है। इन्हीं विचारधाराओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए अलग-अलग गांव में जाकर लोगों को बीजेपी से जोड़ने की बात कही है।
देश नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही,हर एक पंचायत में खेल के मैदान की सुविधा का आश्वासन भी उन्होंने दिया । जिले के लोकसभा प्रभारी श्री देव आनंद साहू जी ने आदरणीय खेल मंत्री जी के समक्ष यह मांग रखी कि जिले के दो विधानसभा सीट में से कम से कम एक सीट बीजेपी को दिया जाए।मंच संचालन का काम जिले के अनुभवी महामंत्री श्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह जी ने किया।कार्यसमिति के प्रस्ताव पढ़ने का काम प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री मनोज कुमार सिन्हा जी ने किया एवं इस प्रस्तावना के समर्थन का काम जिले के उपाध्यक्ष श्री नवल किशोर पासवान जी एवं जिले के प्रवक्ता ई .सचिन सौरभ जी ने किया।इसके साथ ही इंजीनियर सचिन सौरभ जी ने अपने संबोधन के दौरान आदरणीय खेल मंत्री से शेखपुरा में सभी सुविधाओं से युक्त एक खेल मैदान की मांग की।धन्यवाद ज्ञापन का काम जिले के उपाध्यक्ष श्री विपिन मंडल जी ने किया। सभा के समाप्ति की घोषणा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक वरीय अभिभावक श्री उमेश चंद्र सिंह जी ने किया। उसके उपरांत विगत सप्ताह में दिवंगत हुए पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ एवम निष्ठावान कार्यकर्ता स्वर्गीय सीताराम सिंहजी की स्मृति में 1 मिनट का मौन रखा गया।
इस मौके पर महामंत्री डॉक्टर मणिकांत जी एवं विनोद माथुर जी ,लोकसभा विस्तारक श्री अरविंद सिंह जी,जिला उपाध्यक्ष श्री हीरालाल सिंह जी ,श्री राजीव कुमार सिन्हा जी ,अनुराधा जी एवम भावना गुप्ता जी,जिला प्रवक्ता श्री मोहन सिंह जी एवम श्री विभूति सिंह जी, जिला मंत्री श्री बलराम आनंद जी एवम श्री धीरज सिंह जी, बरबीघा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष श्री महेश कुमार सिंह जी, बरबीघा शहरी के मंडल अध्यक्ष श्री सतीश विद्यार्थी जी, शेखपुरा पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष श्री चंदन राज जी , शेखोपुरसराय के मंडल अध्यक्ष श्री निरंजन कुमार सिंह जी,शेखपुरा पूर्वी के मंडल महामंत्री श्री मनोज तूफानी जी,शेखपुरा नगर के मंडल अध्यक्ष श्री नवीन कुमार जी,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार जी, जिला महामंत्री रंजन चौहान जी, जिला महामंत्री निरंजन जी, जिला उपाध्यक्ष माधवेंद्र जी, जिला उपाध्यक्ष धनंजय चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष अजीत जी, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास त्यागी जी, युवा मोर्चा के महामंत्री कृष्णमुरारी जी एवं शैलेश जी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौतम जी,युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सोनू जी,युवामोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजन जी,महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुलेखा देवी जी,किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष शिशुपाल राय जी,अल्पसंख्यक मोर्चा के हसीनुर रहमान जी इत्यादि मौजूद थे। अंत में खेल मंत्री जी ने जिले के karate एवम boxing में नेशनल कंपीटीशन में सिल्वर 🥈 एवम ब्रॉन्ज 🏅 मेडल लाकर जीतने वाले खिलाड़ियों एवम उनके सचिव अशोक जी, कोच निखिल जी एवम सहायक कोच मनोहर जी को सम्मानित किया। आधा दर्जन युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!