A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

  • जनपद गोंडा के थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम रेक्सड़िया निवासी रामचंदर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात माता पिता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 93 व किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है की बीते 5 अगस्त की शाम करीब 5 बजे वह रेक्सड़िया डीहा के पास नाले के किनारे से जा रहा था। जहां झाड़ी में उसे अबोध बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचा तो देखा की झाड़ी में नवजात शिशु (बच्ची) पड़ी थी। उसने बच्ची को उठाकर आस पास पता किया तो उसके माता पिता का कोई पता नही चला। तहरीर में बच्ची के माता पिता द्वारा उसे झाड़ी में फेंकने की आशंका जताई गई है। रामचंदर ने बताया की बच्ची को जिला महिला अस्पताल में संरक्षित कराया जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!