A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

**जनरल स्टोर और स्टेशनरी संघ का गठन, नवीन शर्मा बने अध्यक्ष**

  1. Screenshot 2024 0830 103409आष्टाशहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनरल स्टोर और स्टेशनरी दुकानदारों की समस्याओं को देखते हुए, एक नए संघ का गठन किया गया है। यह संघ व्यापारियों की छोटी-बड़ी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से बनाया गया है और इसके अध्यक्ष के रूप में युवा पत्रकार नवीन शर्मा को नियुक्त किया गया है।Screenshot 2024 0830 103409

 

गौरतलब है कि लंबे समय से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे थे। इन समस्याओं को समाधान करने और व्यापारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नवीन शर्मा को संघ का अध्यक्ष चुना गया।IMG 20240830 WA0112

 

नवीन शर्मा ने अपने संबोधन में सभी दुकानदारों को आश्वस्त किया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को हल करना होगा। उन्होंने कहा कि संघ हर छोटे-बड़े व्यापारी को परिवार का सदस्य मानते हुए उनके मुद्दों को प्राथमिकता देगा। शर्मा ने यह भी बताया कि संघ जल्द ही एक बड़ा आयोजन करेगा ताकि उसकी आवाज और प्रभाव को और मजबूत किया जा सके।

 

इस बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई छोटे-बड़े व्यापारी मौजूद थे, जिन्होंने संघ के गठन को लेकर उम्मीद जताई है कि यह उनके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!