A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

अनुमति दें,वरना बिना अनुमति के बनाए जाएंगे चौक।

शहर में जगह जगह बिना अनुमति चौक बनाए जाने का मामला।

http://(मोहरसिंह) नोहर,जिला हनुमानगढ़ ,राजस्थान। यहाँ राजपूत और आचार्य (महाब्राह्मण) समाज ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपने अपने महापुरुषों के नाम चौक निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि शहर के मुख्य चौक पर बगैर अनुमति के आए दिन चौक निर्माण किए जा राहें हैं,इसी क्रम में राजपूत और आचार्य (महाब्राह्मण) समाज भी अपने अपने महापुरुषों के नाम शहर के रिक्त चौक पर मूर्ति लगाकर चौक बनाना चाहते हैं, जिसकी प्रशासन अनुमति प्रदान करें,अन्यथा शहर में पूर्व में किए गये चौक निर्माण की तर्ज पर शहर के रिक्त चौक पर राजपूत और आचार्य (महाब्राह्मण) समाज अपने-अपने महापुरुषों की मूर्ति स्थापना कर चौक निर्माण करने पर विवश होंगे। प्रशासन या तो पूर्व के बगैर अनुमति के निर्मित चौक पर कार्यवाही करें या फिर उक्त दोनों समाज को अनुमति देवें, अन्यथा राजपूत और आचार्य (महाब्राह्मण) समाज अपने-अपने महापुरुषों के नाम से चौक निर्माण के लिए रणनीति बनाएंगे। इस अवसर पर राजपूत और आचार्य (महाब्राह्मण) समाज के साथ सर्व समाज के लोगो ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा जिसमे हरिश आचार्य, अजय मोची, संजय कंकर, मुकेश शर्मा, इमरान कायमखानी,गोविंद आचार्य, केशव सौलंकी, विक्रम सिंह, राकेश भारती, राजपाल सोलंकी, सुभाष आचार्य आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!