
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में प्रसूता सुमन पटेल के इलाज में लापरवाही से मौत होने पर मृतिका के परिजनों ने कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति सागर के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर लापरवाह डॉक्टर शीला जैन एवं प्रबंधक राकेश जैन को तत्काल निलंबित कर निष्पक्ष जांच की मांग की एवं मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा मृतिका के परिजनों के साथ मारपीट गाली गलौज एवं अभद्रता कर की गई गुंडागर्दी के विरुद्ध भी तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की । कार्यवाही न किए जाने पर संपूर्ण कुशवाहा समाज के द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी गई है ।
मृतिका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम में मृतिका के पेट से हैंड ग्लव्स निकले हैं जिसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन छुपाने की कोशिश कर रहा है परिजनों को मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दी जा रही है उन्होंने आरोप लगाया की डॉ शीला जैन एवं उनके पति डॉ राजेश जैन के प्रबंधक के पद पर रहते निष्पक्ष जांच होकर न्याय मिलना संभव नहीं है।
मृतिका सुमन पटेल के परिजनों के साथ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन पटेल एडवोकेट, कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, कुशवाहा समाज संगठन सागर के अध्यक्ष एडवोकेट के सी पटेल, कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष पी डी पटेल, पूर्व पार्षद भैयन पटेल, जिला महामंत्री डॉ प्रकाश पटेल, कल्लू पटेल, राजू लंबरदार महेश पटेल, कुंदन पटेल, चुन्नीलाल पटेल, गिरीश पटेल ,गिरजेश पटेल,आकाश पटेल, संदीप पटेल ,पप्पू पटेल आदि सम्मिलित थे।



