बलिया

मिशन शक्ति अभियान: नायक की तरह एक दिन की प्रिंसिपल बनी छात्रा

पी एम श्री विद्यालय अमृत पाली की होनहार छात्रा है हनी

बलिया। दुबहर ब्लॉक के पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत फ़िल्म नायक की तरह कक्षा 5 वी की होनहार छात्रा हनी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। अपने एक दिन के कार्यभार में छात्रा ने स्कूल की कार्यप्रणाली को चेक किया उसने कहा कि बेटिया अब किसी से कम नही है। कार्यभार संभालने के बाद छात्रा ने कहा कि मेहनत करने से हर चीज मुमकिन है। इसलिये सभी अच्छे से मेहनत करे और आगे बढ़े।

अपने विभिन्न नवाचारों के लिए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन पर जोर दिया जा रहा है। उपस्थित महिलाओ को मिशन शक्ति संबंधित हेल्पलाइन नंबर , स्वच्छ्ता , आत्मनिर्भरता आदि के बारे मे जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!