A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला कलेक्टर ने टपूकड़ा की ग्राम पंचायत ततारपुर में लगाया रात्रि चौपाल

*जिला कलेक्टर ने टपूकड़ा की ग्राम पंचायत ततारपुर में लगाया रात्रि चौपाल*

IMG 20241106 WA0166 IMG 20241106 WA0167 IMG 20241106 WA0165

*जिलेभर में 11 नवंबर से राजस्व अभियान चलाकर रास्ते खोलने एवं अतिक्रमण हटाने का किया जाएगा कार्य*

 

*मौके पर अधिकारियों को निर्देश दे समस्याओं का कराया समाधान*

 

खैरथल-तिजारा, 6 नवंबर। जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को टपूकड़ा की ग्राम पंचायत ततारपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखी गई तथा समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। रात्रि चौपाल के दौरान कुल 20 परिवाद दर्ज किए गए।

 

 

इस दौरान पीएम सम्मान निधि, पट्टा दिलाने बाबत, जोहड़ में अवैध अतिक्रमण हटाने बाबत, जल जीवन मिशन के संबंध में, जमाबंदी में शुद्धिकरण, कृषि कनेक्शन दिलाने, खाद्य सुरक्षा में नाम जोड़ने, अतिक्रमण हटाने सहित कुल 20 प्रकरण रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए गए जिसमें प्रकरणों के समाधान हेतु मौके पर अधिकारीयों को निर्देश प्रदान किए।

 

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने ग्राम वासियों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया साथ ही बताया कि आगामी समय में जिलेभर में 11 नवंबर से राजस्व अभियान चलाकर रास्ते खोलने एवं अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा।

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि पंचायतों में रात्रि चौपाल कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि प्रशासन पंचायत स्तर पर पहुंच कर आपकी समस्याओं को समाधान कर सके। आपकी अधिकांश समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर हो जाए इस हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन कर प्रशासन आपके घरों तक पहुंच रहा है ताकी आपको उपखंड या जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा।

 

कृषि विभाग के अधिकारी ने सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक के मिनरल्स प्रतिशत एवं फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाएं जैसे तारबंदी योजना, फार्म पॉन्ड योजना, प्याज भंडारण सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 

समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक, वृद्ध जन पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सशक्त खैरथल तिजारा, लाडो योजना, स्वास्थ्य जीवन शैली नवाचार, तंबाकू फ्री कैंपियन, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम विश्वकर्म योजना किया के बारे में विस्तार से आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विन के पंवार, उपखंड अधिकारी टपूकड़ा लाखन सिंह गुर्जर, तहसीलदार शैतान सिंह, विकास अधिकारी, सरपंच व संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में  आम जन उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!