A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रभात फेरी के चौथे दिन उमड़ा लोगो का हुजूम


प्रभात फेरी के चौथे दिन लोगों का उमड़ा हुजूम

 

अलवर में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा निकाली जा रही प्रतिदिन प्रभात फेरी के आज चौथे दिन लोगों का रुझान प्रभात फेरी में हुआ और अधिक संख्या में लोगों ने भाग लिया। अब प्रभात फेरी के केवल 6 दिन शेष रह गए हैं यह प्रभात फेरी 13 दिनों तक लगातार निकाली जावेगी, दिनांक 13 नवंबर को मालाखेड़ा बाजार से भव्य जुलूस पूरे शहर में होता हुआ निकलेगा जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा, तथा जुलूस का समापन स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे में आकर होगा उसके उपरांत 13 तारीख से ही गुरु ग्रंथ साहब के लगातार पाठ चलेंगे जो की तीन दिन तक चलेंगे जिसका भोग 15 तारीख को पड़ेगा तथा उसी दिन पाठ के भोग के बाद विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्म और जाति के लोग एक साथ बैठकर लंगर का सेवन करेंगे। सिख समाज लोगों को समानता का संदेश देता है, गरीब हो या अमीर सभी एक पंगत में बैठकर लंगर करते हैं, किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं रहता है। सिख समाज हमको सेवा का संदेश देता है और सभी को समान दृष्टि से देखने का संदेश देता है, प्रभात फेरी में आज सेवादार गुरु नाम भाई साहब उर्फ राजू जी, गुरु प्रीत सिंह भाई साहब, हैप्पी सिंह जी, भूपेंद्र जी, जीत जी एवं मधुर हर्ष भाटिया सहित सभी सेवादारों ने भाग लिया तथा अच्छी खासी संगत भी प्रभात फेरी में आईψ


IMG 20241106 WA0173 IMG 20241106 WA0172

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!