
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक.प्रदीप लारिया विधानसभा स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं।इसी श्रृंखला में आगामी 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय खेल महोत्सव की विधानसभा स्तरीय वृहद समन्वय बैठक विधायक के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने,उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेरे द्वारा अनेकांत वर्षों से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव 2024 का यह पांच दिवसीय आयोजन 28और 29 नबम्वर को नगना,नरयावली और 30 नबम्वर से 2 दिसम्बर तक न्यू स्टेडियम, बटालियन मार्ग मकरोनिया में विभिन्न खेल विधाओं एवं आयु वर्ग के खेल स्कूली और ओपन आयोजित किये जाऐगें। यह खेल महोत्सव हमारे विधानसभा क्षेत्र के बच्चों का आयोजन है। यह प्रतियोगिता ऊंचाइयों पर पहुंचे इसके लिए हम सभी मिलकर अपना उत्कृष्ट प्रयास करेंगे। बैठक में डीईओ अरविंद जैन, खेल अधिकारी संजय दादर एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने खेल महोत्सव में शामिल किये गये विभिन्न खेल विधाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराकर विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा में बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज कराकर खेल महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। बैठक में विधानसभा संयोजक श्यामसुंदर मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कपिल सिंह कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष आफीसर यादव, मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजपूत ,विधानसभा क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं शासकीय शालाओं के प्राचार्य, पीटीआई सहित भाजपा पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुये।




