A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुंबई क्राइम ब्रांच में रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी से 6 घंटे पूछताछ, मीरा-भाईंदर में एफआईआर दर्ज।

मुंबई से सटे ठाणे जिले में आने वाले मीरा-भायंदर शहर में मुंबई बॉलीवुड के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल समेत पांच लोगों पर एक डांस ग्रुप ने चीटिंग का मामला दर्ज़ कराया गया था। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज हुआ था। इस मामले में उनसे क्राइम ब्रांच ने 6 घंटे तक पूछताछ की।

विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई
मुंबई क्राइम ब्रांच में रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी से 6 घंटे पूछताछ, मीरा-भाईंदर में एफआईआर दर्ज।IMG 20241114 WA0006
मुंबई / महाराष्ट्र: मुंबई से सटे ठाणे जिले में आने वाले मीरा-भायंदर शहर में मुंबई बॉलीवुड के कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल समेत पांच लोगों पर एक डांस ग्रुप ने चीटिंग का मामला दर्ज़ कराया गया था। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज हुआ था। इस मामले में उनसे क्राइम ब्रांच ने 6 घंटे तक पूछताछ की। मुंबई के डांस ग्रुप ‘वी अनबीटबल’ के युवाओं से 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्रुप के मैनेजर समेत 7 लोगों के खिलाफ मीरा रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और मीरा भाईंदर के एक पुलिसकर्मी का नाम भी शामिल है। मामला बॉम्बे बाई कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया और उसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच एक्टिव हुई।शिकायतकर्ताओं ने पहले नवघर और मीरा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया। अब कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच मीरा भाईंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच टीम कर रही है।मंगलवार दोपहर रेमो डिसूजा अपनी पत्नी के साथ वसई पूर्व एवर शाइन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे, जहां सीनियर पीआई शाहूराज रनवरे ने उनसे छह घंटे पूछताछ की। और यह वी अनबीटेबल डांस ग्रुप से जुड़ा मामला बताया जा रहा है कि नायगांव, भाईंदर और मुंबई के अलग-अलग उपनगरों से डांस के शौकीन युवाओं ने ‘वी अनबीटेबल’ नाम से एक डांस ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप ने एक डांस प्रतियोगिता जीती और अमेरिका गॉट टैलेंट में दूसरा स्थान हासिल किया था। डांस डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने इन युवाओं की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया था।ग्रुप के युवाओं के आरोप हैं कि ग्रुप के मैनेजर ओमप्रकाश चौहान ने एक ग्रुप अकाउंट, एक सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों से मिली रकम, पुरस्कार राशि, फिल्मों आदि के लिए मिलने वाली धनराशि का गबन किया गया है। नवघर पुलिस और मीरा रोड पुलिस स्टेशन में उनकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज़ करने का आदेश दिया था। इसके बाद मीरा रोड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा, मैनेजर ओमप्रकाश चौहान, पुलिसकर्मी विनोद राउत, रमेश गुप्ता, रोहित जाधव के खिलाफ 11 करोड़ 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में मंगलवार को रेमो डिसूजा व उनकी पत्नी को क्राइम ब्रांच कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। क्राइम ब्रांच ने लगभग छह घंटे पूछताछ की है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!