?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 5 जनवरी से,10 जिला के युवा लेंगे भाग

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। जिले में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 5 जनवरी से 13 जनवरी तक किया जायेगा। रैली शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में आयोजित की जायेगी। इस सात दिवसीय भर्ती रैली में 10 जिलों सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवारी, शिवपुरी, दतिया, , श्योपुर, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर, के लगभग 9 हजार युवा भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भर्ती रैली का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित रूप से हो। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी मुस्तैदी के साथ उसका पालन करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, डी एफ ओ महेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, अति रिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग, शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डा अनुराग त्रिवेदी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री हरिशंकर जायसवाल, उप संचालक रोजगार श्रीमती अंगूरी ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने उप संचालक रोजगार श्रीमती अंगूरी ठाकुर को निर्देश दिये कि जिस विभाग से जिस कार्य की अपेक्षा है इस संबंध में उन्हें आवश्यक पत्र भेजे। आयोजन के सिलसिले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु किस मद में कितनी राशि की आवश्यता होगी उस हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि बड़ी संख्या में बाहर के जिलों से युवा सागर आयेंगे और जायेगे इसके लिये बसों को अस्थाई परमिट देने और पाकिंग की व्यवस्था करें। कर्नल कमलेश कुमार ने बताया कि भर्ती रैली में 10 जिलों के लगभग 9 हजार युवा दस दिवसीय रैली में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के लिये अलग-अलग दिन निर्धारित रहेंगे। सेना से भर्ती के लिये 100 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी आ रहे हैं। सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने आदि की व्यवस्थायें की जाना है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल ने कहा कि रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल की आवश्यकता भी होगी। जिसको जगह-जगह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण रैली में ड्रोन के माध्यम से एवं सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थल पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे जिसमें आने जाने वालों की चेकिंग की जाएगी।Screenshot 20241017 124515 Chrome 2

Screenshot 20240718 174955 Chrome 1

Back to top button
error: Content is protected !!