A2Z सभी खबर सभी जिले की

पंजाब सरकार की कार्यवाही की निंदा प्रशासन को दिया ज्ञापन

FB IMG 1733282604026
श्रीगंगानगर। (राकेश घिंटाला)पंजाब के 6 जिलों में आ रहे नहरी पानी को से प्रदूषण रोकने के मांग पर जहर मुक्ति आंदोलन के तत्वावधान में लुधियाना जा रहे आंदोलनकारियों को साधुवाली और सादुलशहर से पंजाब में प्रवेश करने से रोकने और फिर रामपुरा फूल से मोड़ने की पंजाब सरकार की कार्यवाही पर आईडीपी ने जिला कलक्टर के माध्यम से विरोध दर्ज करवाया है । जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है । ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर (सतर्कता) नरेंद्र सिंह ने लिया । प्रतिनिधि मंडल में आईडीपी के चुन्नी लाल , गणपत सिंह आदि शामिल थे ।
ज्ञापन में पंजाब और केंद्र सरकार से शांतिपूर्ण आगे बढ़ रहे बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रजीत बिश्नोई , ज़हर मुक्ति आंदोलन के संयोजक मनिन्दर मान , प्रवक्ता रविंद्र तरखान , बिश्नोई सभा अध्यक्ष सुभाष कड़वासरा , अमर सिंह बिश्नोई , देवी लाल मंडा , इन्द्र रोझ और ओम दत्त बिश्नोई सहित जत्थे की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने , सतलुज नदी को बुड्ढा नाला के प्रदूषण से मुक्त करवाने , राजस्थान आ रही नहरों में उनके हिस्से का पूरा पानी देने की मांगें की गईं हैं ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!