?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने आज सरकारी मेडिकल कॉलेज के 100 शैया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और वहां की खामियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

फिरोजाबाद:

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने आज सरकारी मेडिकल कॉलेज के 100 शैया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और वहां की खामियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गईं। अध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी है, जिससे मरीजों को इलाज में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई डॉक्टर अपने कमरों से अनुपस्थित पाए गए और कुछ ने अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही दिखाई।

अध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए और डॉक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!