A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

गडहनी प्रखण्ड अन्तर्गत गडहनी चरपोखरी एवं आयर थाना मे जनता दरबार आयोजित

थानाध्यक्ष एवं आरओ के उपस्थिति मे जनता दरबार आयोजि

20241221 123738

गडहनी। साप्ताहिक जनता दरबार के तहत शनिवार को गडहनी थाना परिसर मे थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार की अध्यक्षता मे गडहनी राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार के द्वारा जमीनी विवाद से संबंधित जनता दरबार मे आये फरियादियों की फरियाद सुनी गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार मे जमीनी विवाद से संबंधित तीन मामले आये जिसकी सुनवाई की गई।दोनो पक्षो की दलील सुनने के बाद दो मामले का जांच राजस्व कर्मचारी को करने को कहा गया। वहीं एक मामला सक्षम न्यायालय को भेजा गया।आरओ गणेश सिंह ने बताया कि अंचल मे पूर्व से ही यह तीनो मामला आया हुआ था।आज सबकी समस्याओं को सुना देखा गया।जिसके पश्चात हर पहलुओं पर बारीकी से जांच पडताल करते हुए राजस्व कर्मचारी को जांच का निदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का जमीनी विवाद से संबंधित मामले का त्वरित निष्पादन जनता दरबार के माध्यम से करने की कोशिश की जायेगी।फरियादियों को निराश नही होना पडेगा।इस मौके पर एसआई सहित फरियादी उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!