A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में तहसीलदार ने फावड़ा लेकरखुद गिराई दीवार: बिलारी में शत्रु संपत्ति परकब्जे की मिली थी शिकायत

मुरादाबाद में तहसीलदार ने खुद फावड़े से अवैध निर्माणको ध्वस्त किया। तहसीलदार का ये वीडियो सोशलमीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में जींस पेंट में फावडा हाथ में लेकर आवैधनिर्माण को गिराते तहसीलदार का कहना है कि अवैधकब्जों की शिकायत मिलने पर इसी तरह की कार्रवाईहोगी।

मामला बिलारी तहसील का है। यहां बिलारी तहसीलके तहसीलदार सुदीप त्यागी को शत्रु संपत्ति पर अवैधकब्जों की शिकायत मिली थी। सूचना पर मौक़े पर पहुंचेतहसीलदार बिलारी सुदीप त्यागी ने जांच कर शत्रु संपत्तिसे अवैध कब्ज़ा हटाया। लेबर न होने पर खुद लेखपालदिनेश चौधरी और हमराह पुलिस वालों के साथ मिलकर तहसीलदार ने अपने हाथों से अवैध निमर्माण को गिराया।
बिलारी के SDM विनय कुमार का कहना है कि जैतपुरपट्टी गांव में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायतमिली थी। इस पर तहसीलदार को खुद मौके पर जाकरजांच करने और कार्रवाई करने के निदेंश दिए गए थे।तहसीलदार ने जांच की तो सामने आया कि एक व्यक्तिद्वारा शत्रु सम्पत्ति पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।तहसीलदार ने जब उस व्यक्ति से अपना अवैध निर्माणहटाने को कहा तो उसने अवैध निर्माण नहीं हटाया।इसके बाद तहसीलदार ने खुद ही अपनी टीम की मददसे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!