A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज दिनांक 15/03/2025 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय दवरई फिरोजाबाद पर मान्यवर कांशीराम जी की

आज दिनांक 15/03/2025 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय दवरई फिरोजाबाद पर मान्यवर कांशीराम जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री शिवराज सिंह यादव जी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का जन्म 15 मार्च 1934 को रोपड़ जिले पंजाब में हुआ था। वह भारतीय राजनीतिक और समाज के सुधारक थे, जिन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया।

कांशीराम जी ने दलित, शोषित, संघर्ष समिति (डी.एम.एस.एस.एस.) की स्थापना की, जो बाद में बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) में परिवर्तित हुई। उन्होंने 1991 में नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के साथ गठबंधन किया और इटावा से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी को 20,000 मतों से हराया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अगुवाई में समस्त कार्यकर्ताओं ने मान्यवर कांशीराम जी के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!