A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरेंसमाचार

केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सरकार ने 2% की वृद्धि की है। इससे लगभग 1•15करोड़ शासकीय कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार 28 मार्च को केन्द्रीय कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में डीए और डीआर में 2% की वृद्धि करने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 01 जनवरी 2025 लागू मानी जायेगी। इससे 48•66 लाख शासकीय कर्मचारी तथा 66•55लाख केंद्रीय पेंशनरों शामिल हैं। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने कैबिनेट की बैठक के बाद जानकारी दी कि यह बढ़ोतरी मौजूदा 53% की दर पर आधारित है अब महंगाई भत्ता बढ़कर 55% हो जायेगा। यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अंतर्गत तय फार्मूले के आधार पर की गई है। सरकार के इस फैसले से शासन पर सालाना 6,614•04करोड़ रूपय का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!