A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड
Trending

मोकिमपुर में 84 लाख की लागत से भोलसारी पोखर का होगा जीर्णोद्धार

विधायक ने किया फीटा काटकर शुभारंभ

IMG 20250418 WA0170

साहिबगंज। राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत के भोलसारी पोखर जीर्णोद्धार का शिलान्यास विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने शुक्रवार फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया.उक्ता कार्य जल संसाधन विभाग (लघु सिंचाई विभाग) से 84 लाख की लागत से किया जाएगा।इस दौरान विधायक ने कहा कि यह पोखर का जीर्णोद्धार होने से किसानों को खेती करने करने में आसानी होगी।उक्त पोखर से समय पर किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा।साथ ही पंचायत में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के कार्य का जानकारी मिलते ही उन्होंने सिविल सर्जन साहिबगंज को दूरभाष पर निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के कार्य को त्वरित पूर्ण कर संचालित करने का निर्देश दिया.मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू,सहायक अभियंता चेतन कुमार,झामुमो प्रखंड सचिव सह सैदपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद मंडल, सुरेश मंडल, विकास यादव, अजय दास, प्रकाश मंडल, विनोद मोदी, देवेंद्र ठाकुर, वासुदेव मंडल, उपेंद्र सिंह, जीतू यादव, गुड्डू दास, अजय मंडल, अन्य पार्टी कार्यकर्ता सहित विभाग के कर्मचारी मौके पर उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!