A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रव्यापार

ब्रेकिंग न्युज- घरेलू गैस सिलेंडर के दाम मे हुई वृद्धि

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार घरों में खाना बनाने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। आज सोमवार 07 अप्रैल 2025 को केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी जी ने इस संबंध मे जानकारी दी। महिला दिवस के मौके पर 08 मार्च को गैस सिलेंडर के दामों मे सौ रुपए की कटौती की गई थी। घरेलं गैस सिलेंडर अब पचास रूपय तक महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर दाम बढ़ने के बाद से अब इसकी कीमत 853 रूपय तक हो सकती है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत अब 500 रूपय से बढ़कर 550 रूपय तक हो सकती है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों मे 50 रूपय तक की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। नई कीमतें मंगलवार 08 अप्रैल से लागू होंगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी जी ने कहा कि दो तीन सप्ताह मे हम इसकी समीक्षा करेंगे। आज बढ़ती हुई कीमतों के कारण आम जनता परेशान है, बढ़ती हुई कीमतों से आम नागरिकों की जेब भी खाली हो रही है। केंद्र सरकार ने इसी बीच घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों मे वृद्धि का फैसला कर लिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीपसिंह पुरी जी ने मीडिया को संबोधित कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कीमते बढ़ रही है। हमने फैसला लिया कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत मे 50 रूपय तक वृद्धि की जायेगी। आने वाले समय मे इसको लेकर समीक्षा की जायेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!