उत्तर प्रदेशबस्ती

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा “आपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटते परिवारों के बीच आपसी मतभेद को दूर कर मिलाया

डॉ शालिनी की कोशिश लायी रंग, पति पत्नी साथ रहने को हुए राजी

बस्ती। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा “आपरेशन साथ-साथ” के तहत टूटते परिवारों के बीच आपसी मतभेद को दूर कर, मिलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के 02 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। मालती पत्नी राजबीर निवासिनी हसौर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती और अवंतिका जायसवाल पत्नी मनीष जायसवाल निवासिनी रौतापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!