

KANTH (MORADABAD)। विधानसभा 25-कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में ‘कमल संकल्प बैठक’ का शुभारंभ ग्राम दरियापुर/रफायातपुर स्थित बूथ संख्या-1 से किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव और समस्याएं भी रखीं। पूर्व विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक चौधरी हुकुम सिंह, जिला मंत्री विक्रांत सिंह, मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सत्यवान सिंह राजपूत, प्रमोद कुमार, महेश गुप्ता, ओम प्रकाश राणा, चंचल पाल, देवेंद्र सिंह, डॉ. नेपाल सिंह, अमीचंद सैनी, प्रधान प्रेम सिंह सैनी, प्रधान मेवाराम, प्रधान रामवीर सिंह, डॉ. शेर सिंह, उमेश सैनी, सोमवार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संचित गुप्ता सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth✍️






