बस्ती के थाना मुंडेरवा में चोरों के हौसले बुलंद एक ही रात में 8 घरों से चोरी की हुई वारदात
रिपोर्ट गुलाब चंद्र जनपद-बस्ती वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
जनपद-बस्ती
बस्ती के बनकटी ब्लाक के अंतर्गत मुंडेरवा थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को दिया अंजाम चोरों ने करीब 4 लाख रुपये नगद तथा 50 लाख रुपये के जेवर लेकर हो गए गायब घटना 1 अप्रैल के रात की है ग्राम पंचायत तुरकौलिया बरगाह, बरडाड चौराहा,बोदवल में घटित हुई है चोरों ने छत के रास्ते से घरों में किया प्रवेश हृदय राम के घर से 10 लाख श्याम नारायण के घर से 8 लाख कृष्णा प्रजापति के घर से 10 लाख दुखीराम मद्धेशिया के घर से 12 लाख और बाबूलाल के यहां से 15 लाख रुपये की हुई चोरी और मनोज प्रजापति के घर का चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चोरी को अंजाम देने में सफल नहीं हुए बरडाड चौराहे पर भी चोरों ने दिया चोरी को अंजाम श्याम सुंदर अग्रहरि के देसी शराब के ठेके से एक पेटी शराब और 15 हजार नगदी ले उड़े वहीं पर सटे पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से भी 1 लाख रुपये नगदी वह तीन लैपटॉप लेकर हुए गायब चोरी की सूचना मिलते ही मुंडेरवा पुलिस के साथ क्षेत्राधिकार पूर्णिमा सिंह मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकार ने कहा कि जल्द से जल्द हुए चोरी के वारदात का खुलासा किया जाएगा तथा पुलिस ग्रस्त व्यवस्था बढ़ायी जाएगी।















