
सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।श्रनगर पालिका परिषद मकरोनिया में वार्ड क्रमांक 18 वडतुमा में लगातार मिल रही पानी की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 18 वडतुमा में स्थल पर पहुंच कर स्थानीय जन, अधिकारियों के साथ बैठक ली और टाटा कंपनी के अधिकारी ठेकेदार, नगर पालिका परिषद मकरोनिया उपयंत्री श्रीमति वर्षा साहू के साथ बैठक करते हुए अध्यक्ष ने जल्द जल्द वार्ड में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए पानी की समस्या को लेकर माननीय अध्यक्ष जी ने दूरभाष के माध्यम से माननीय नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया से बात की जहा पर माननीय विधायक जी ने अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द वार्ड में नल के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के अवसर पर महामंत्री श्री मधुकर जाट मुकेश यादव 

दारा उपाध्याय जी नगर पालिका परिषद मकरोनिया उपयंत्री श्रीमति वर्षा साहू श्कित मिश्रा जी टाटा कंपनी के अधिकारी ठेकेदार उपस्थित रहे।









