A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

भरथना में युवक ने की आत्महत्या..!!

भरथना में युवक ने की आत्महत्या..!!

इटावा के भरथना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टीला खुशहालपुर में एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे के अंदर गमछे के फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक का नाम राजवीर है, जो दो वर्ष पहले दहेज मामले में जेल गया था और हाल ही में जनवरी में जमानत पर रिहा हुआ था।

बताया जा रहा है कि, दो साल पहले राजवीर की पत्नी नितिका ने भी इसी कमरे में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। इस घटना के बाद से राजवीर और उसका परिवार तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।IMG 20250505 204048की

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!