भारत-पाकिस्तान तनाव,कल रामनगरी में भी होगा मॉक ड्रिल
शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे तक होगा मॉक ड्रिल
पुष्पराज चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा, तहसील तिराहा, राजकीय इंटर कॉलेज पर एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल का होगा अभ्यास, मॉक ड्रिल की सूचना सबसे पहले दी जाएगी कंट्रोल रूम को, कंट्रोल रूम से कहा जाएगा विद्युत बंद किया जाए, तत्काल विद्युत विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कर दी जाएगी, जो कहलाएगी ब्लैकआउट, 2 मिनट बाद बजेगा सायरन, विस्फोटक गतिविधियों की कराई जाएगी मॉक ड्रिल, मॉक ड्रिल द्वारा सिंगल देने के बाद समाप्त होगा ब्लैक आउट, फिर से बजेगा दो मिनट का सायरन का अभ्यास, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट व राम मंदिर क्षेत्र में भी कराई जाएगी मॉक ड्रिल।