A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, दी नि शुल्क शिक्षा का सौगात

जौनपुर, सबरहद शाहगंज स्थित सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

हाई स्कूल में प्रियांशु गौतम, इंटरमीडिएट कला वर्ग में सूर्यभान प्रजापति और विज्ञान वर्ग में हिमांशु यादव को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में हाई स्कूल की नाजिया, इंटरमीडिएट कला वर्ग की अक्सा जुबेर और विज्ञान वर्ग की अफ़ीफा आसिफ को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद शाहिद नईम ने सभी मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर शील्ड प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने घोषणा की कि हाई स्कूल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

छात्र आयुष चौधरी ने प्रशासनिक सेवा, सूर्यभान प्रजापति ने न्यायिक सेवा, मोहम्मद जमीर ने चिकित्सा सेवा, दीपांश ने कॉरपोरेट सेक्टर और प्रियांशु गौतम ने आईटी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा जताई। वहीं इंटरमीडिएट की सभी सर्वोच्च छात्राओं ने चिकित्सा सेवा में योगदान देने की अभिलाषा व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन श्री मिर्जा जरियाब बेग ने किया। इस अवसर पर श्री खुर्शीद अहमद, शिशिर कुमार यादव, मिर्जा शमीम बेग, मोहम्मद अहसन अंसारी, मोहम्मद सिराज, आनंद सिंह, मोहम्मद हसनैन नियाजी, मोहम्मद असद खान, अरशद अली, दिलीप कुमार, इफ्तिखार अहमद खान, राममिलन यादव, लालमन, अजय पांडेय, मुहम्मद रज़ा खान, राहुल कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!