A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकानपुर

मुस्लिमों ने मनाया आपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न,बांटी मिठाई

भारतीय सेना पर हम 140 करोड़ आवाम को गर्व है - हयात ज़फ़र हाशमी

IMG 20250508 WA0012

IMG 20250508 WA0013

IMG 20250508 WA0019
कानपुर आज एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी की अगुवाई मे बेकनगंज स्थित दादा मियां चौराहे पर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए आपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किये गये हमले की सफ़लता पर मिठाई वितरण कर भारतीय सेना व भारत सरकार, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृह मंत्री को बधाई दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी व योमिता सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने जो साहसिक कार्य किया है, वह न केवल देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने यह साबित कर दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर है और किसी भी प्रकार के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।

हयात ज़फ़र हाशमी ने आगे कहा कि इस तरह के अभियानों से यह संदेश जाता है कि भारत एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र है, जो अपने नागरिकों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि वे एकजुट होकर देश की सुरक्षा और शांति के लिए काम करें।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। यह कार्यक्रम एकता और भाईचारे का प्रतीक था, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मिठाई वितरण मे राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फ़र हाशमी, फरहान कुरैशी, जुम्मू खान, हबीब अख्तर वस्फी बाबा, कमाल अख्तर बब्लू, शहनवाज़ अन्सारी, मोहम्मद आदिल कुरैशी, चांद मियां, मोहम्मद मोहसिन राईन आदि मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!