बिहारदरभंगा

संकुल स्तरीय मशाल 2025 खेलों का भव्य शुभारंभ

नदियामी में मशाल 2025 संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ, जहां छात्रों और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन 22 से 24 मई तक चलेगा।

‘मशाल 2025’ खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन, छात्रों में उमड़ा जोश

School Sports Event

नदियामी, तारडीह | विशेष संवाददाता
संकुल संसाधन केंद्र नदियामी, तारडीह में ‘मशाल 2025’ संकुल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 22 मई 2025 को हुआ। संकुल संचालक श्रीमती प्रतिभा कुमारी और समन्वयक श्री शंकर कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। यह आयोजन 24 मई 2025 तक चलेगा।

उद्घाटन समारोह +2 सीनालाल उच्च विद्यालय, नदियामी के प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। विद्यार्थियों में खेलों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न स्पर्धाएं शुरू हो गईं, जिनमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

School Sports Event

प्रमुख विजेता छात्र-छात्राएं:

  • 600 मीटर दौड़: रंजन कुमारी

  • लॉन्ग जम्प (बालक वर्ग): जीतमोहन

  • लॉन्ग जम्प (बालिका वर्ग): राधा कुमारी

  • क्रिकेट बॉल थ्रो: मोहम्मद नदीम

School Sports Event

कार्यक्रम में बोलते हुए श्रीमती प्रतिभा कुमारी ने कहा, “खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। इससे आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क जैसी मूल बातें विकसित होती हैं।” समन्वयक श्री शंकर कुमार ने कहा, “हर छात्र को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे जीवन में ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।”

तीन दिवसीय इस आयोजन में कबड्डी, दौड़, लॉन्ग जंप, क्रिकेट बॉल थ्रो जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। समापन अवसर पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

School Sports Event

यह आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने और शारीरिक विकास सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!