A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थानस्थानीय समाचार

राजस्व अधिकारियों की बैठक का हुआ आयोजन

जिला कलक्टर ने विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*

IMG 20250528 WA0026 IMG 20250528 WA0018 IMG 20250528 WA0021

जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर पुखराज सेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में विभिन्न राजस्व संबधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर सभी राजस्व अधिकारियों को आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

 

उन्होंने बैठक में संपरिवर्तन प्रकरणों, भूमि अवाप्ति, गैर खातेदारी प्रकरण, लंबित नामांतरण, सीमाज्ञान, मासिक सारांश रिपोर्ट, राजस्व सहित न्यायालयों व अदालतों के लंबित प्रकरण, एलआर/पीडीआर एक्ट प्रकरण,सहायता संबंधित बकाया प्रकरण, गिरदावरी कार्य, अतिक्रमण, राजस्व वसूली, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्यों व प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिये। 

 

उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्यों से संबंधित सभी प्रकार के प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिला कलक्टर श्री सेन ने रास्ता खोलो अभियान की समीक्षा करते हुए उपखंड स्तरीय अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में विवादित रास्ते आपसी सहमति से खुलवाने तथा उनका स्थायी समाधान करवाने संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने लंबित भूमि आवंटन तथा बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के कार्यों की समीक्षा कर समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा,अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता सहित सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं सभी संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!