A2Z सभी खबर सभी जिले कीअलीगढ़आगराइटावाउत्तर प्रदेश

आगरा में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूक दिवस पर राम लला वृद्धआश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा व्दारा जागरूकता शिविर का आयोजन।

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश

IMG 20250615 WA0350 IMG 20250615 WA0349 IMG 20250615 WA0343 IMG 20250615 WA0344 IMG 20250615 WA0348 IMG 20250615 WA0345 IMG 20250615 WA0347 IMG 20250615 WA0346

 

्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर राम लाल वृद्ध आश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, श्री संजय कुमार मलिक के आदेशानुसार आज दिनांक 15 जून 2025 को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर राम लाल वृद्ध आश्रम, आगरा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के सचिव डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि “बुजुर्ग समाज पर बोझ नहीं, बल्कि वह अनुभव का ऐसा खजाना हैं जो किसी पुस्तक में नहीं मिलता। हमें उनका सम्मान करना चाहिए, क्योंकि कल उनका स्थान हमारा होगा। उनकी सेवा बोझ नहीं, बल्कि सौभाग्य है – और यही हमारी संस्कृति की पहचान है।”

डॉ. द्विवेदी ने उपस्थित वृद्धजनों एवं उनके परिजनों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी तथा उन्हें उनकी कानूनी अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित विधिक जानकारियाँ भी प्रदान कीं।

इस कार्यक्रम में राम लाल वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष श्री शिव प्रसाद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बुजुर्गों को समाज में अपना महत्व और अधिकार समझने में मदद मिलती है।

शिविर में वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी वृद्धजनों को फल वितरित किए गए।

IMG 20250210 WA0145 1IMG 20250418 WA0214 1

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!