
भोपाल 📿🚩 बेरसिया नगर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा 🚩📿
बेरसिया नगर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा पूरे नगर में निकाली गई। रथ यात्रा में नगरवासियों सहित दूर-दराज से आए भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।
भगवान जगन्नाथ के जयकारों से नगर की गलियां भक्तिमय हो गईं और श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर खुद को धन्य मानते रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत, फूल वर्षा और प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष गणेश गिरी गुड्डा भैया एवं अन्य भक्तों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और रथ यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
[yop_poll id="10"]









